IPL 2023 Orange & Purple Cap: शमी ने 4 विकेट लेकर लगाई लंबी छलांग, जानिए किसके सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप Orange-Purple Cap IPL 2023 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 44वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटन्स (GT vs DC)को 5 रन से हराया। शमी ने चार विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की। नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Orange-Purple Cap IPL 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 44वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटन्स (GT vs DC)को 5 रन से हराया। दिल्ली ने इस जीत के साथ खुद को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है। टॉस जीत कर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शमी ने पहले ही ओवर में यह फैसला गलत साबित कर दिया। शमी ने चार ओवर में चार विकेट लेकर दिल्ली के टॉप ऑर्डर को नेस्तानबूत कर दिया। हालांकि, अक्षर पटेल (27) और ...